कोतवाली क्षेत्र में सोलानी नदी शमशान घाट के पास एक प्लॉट में खड़ी एक कार में अचानक ही आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग को देखा तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया है। आग की लपटे इतनी भयंकर थी की आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।