फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारसन में बिजली के खंभे से टकराकर भैंस की मौत, ग्रामीणों का हंगामा

नारसन के खेड़ा जट्ट गांव में चरने जा रहे एक दर्जन से अधिक मवेशियों में से एक भैंस गांव में स्थित पानी की टंकी के पास नाली किनारे लगे लोहे के खंभे से टकरा गई। करंट लगने से मौके पर ही भैस तड़पकर मर गई। खेड़ा जट्ट निवासी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि अपने मवेशियों को लेकर चराने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह गांव में पानी की टंकी के पास पहुंचे, नाली के करीब स्थित एक लोहे के खंभे से उनकी एक भैंस टकरा गई। खंभे में करंट था, जिसके संपर्क में आते ही लगभग डेढ़ लाख कीमत की भैंस की करंट लगने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के तुरंत बाद ग्रामीण बिजेंद्र कुमार की चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। सूचना पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री भी घटना स्थल पर पहुंचे ओर पीड़ित को मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि ऊर्जा निगम की लापरवाही से लोहे के खंभे में करंट था, जिससे यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने मांग की कि इसकी जांच की जानी चाहिए कि नाली के पास लगे खंभे में करंट कैसे आया। वही मंगलौर एसडीओ अनुभव सैनी ने बताया घटना की जांच कर पीड़ित को मुआवजा दिलाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें