रुड़की में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गलत दिशा से आ रहे मिट्टी से भरे एक डंपर ने सामने से आ रही एक बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को एम्स के लिए रेफर किया गया है। साथ ही सात साल की बच्ची को भी हल्की चोट आई हैं।