जौलीग्रांट क्षेत्र के थानो रोड जौलीग्रांट में आर्यसमाज भवन के पास कार सवार युवकों ने स्थानीय व्यक्ति के घर के बाहर तमंचे से हवाई फायरिंग की। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस संबंध में स्थानीय व्यक्ति ने जौलीग्रांट चौकी में शिकायत दी है।