फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: बवाल के बाद पीड़ित परिवाराें से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल

अलका त्यागी Updated Mon, 29 Dec 2025 08:22 PM IST

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अमित ग्राम व बीस बीघा क्षेत्र में अलग अलग सैकड़ों पीड़ित परिवारों के साथ बैठक कर उनको उनकी लड़ाई में हर स्तर मदद का आश्वासन दिया। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि एआईसीसी कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ क्षेत्रवासियों के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सर्वोच्च न्यायालय तक कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस किसी भी कीमत पर आम जनता के साथ अन्याय नहीं होने देगी। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि बीस बीघा बापू ग्राम व गुमानीवाला के लोगों के साथ जो अन्याय हो रहा है। कांग्रेस पार्टी उसे बर्दाश्त नहीं करेगी। यह सिर्फ जमीन का मामला नहीं, बल्कि लोगों के सम्मान और भविष्य का सवाल है। कांग्रेस इन नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और सर्वोच्च न्यायालय में भी उनके हक की लड़ाई लड़ेगी। पार्षद सतवीर भंडारी व पार्षद सत्य कपूरवाण ने कहा कि क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। वर्षों से यहां रह रहे नागरिकों को उजाड़ने की साजिश की जा रही है। कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो जनता की आवाज बनकर सड़क से लेकर अदालत तक संघर्ष करेगी। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का यहां आकर जनता को भरोसा देना यह साबित करता है कि कांग्रेस आम लोगों के दुख-दर्द को समझती है। हम सभी जनप्रतिनिधि जनता के साथ हैं और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर मंच पर आवाज उठाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें