ऋषिकेश। सुप्रीम कोर्ट के आदेश वन विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई के विरोध में स्थानीय जनता ने राजमार्ग एवं रेल मार्ग को अवरुद्ध कर था। गुस्साए लोगों को पुलिस की ओर से रेलवे ट्रैक से हटाने के दौरान पथराव हो गया था। कई स्थानों पर लोगों ने जाम लगाया था। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए शाम को देहरादून एसएसपी अजय सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसएसपी ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेते हुए जनता को समझाया। पुलिस बल की सहायता से राजमार्ग व रेल मार्ग से लोगों को हटाकर यातायात सुचारु कराया। इसके पश्चात एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में एकत्रित पुलिस बल के साथ ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला।