फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: फोटोग्राफर राकेश सहाय की पुण्य तिथि लगाई गई फोटो प्रदर्शनी

अलका त्यागी Updated Thu, 01 Jan 2026 03:27 PM IST

त्रिवेणी घाट परिसर में वरिष्ठ फोटोग्राफर राकेश सहाय की पुण्य तिथि के अवसर पर फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री गिरीश डोभाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रदर्शनी में पहाड़ की संस्कृति, प्रकृति और जनजीवन को दर्शाती आकर्षक तस्वीरें लगाई गईं। फोटो प्रेमियों द्वारा खींची गई हर एक तस्वीर मानो अपने आप में कुछ कहती हुई दिखाई दे रही थी। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रकृति और पहाड़ी संस्कृति से जोड़ना है। कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री गिरीश डोभाल ने कहा कि फोटोग्राफी केवल एक कला ही नहीं, बल्कि एक जुनून भी है। फोटोग्राफी शब्दों को चित्रों में पिरोने का कार्य करती है और समाज को संवेदनशील दृष्टि प्रदान करती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें