फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित

रेनू सकलानी Updated Sat, 20 Dec 2025 12:19 PM IST

देहरादून एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्र में छाए घने कोहरे के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। वहीं देहरादून एयरपोर्ट पर उड़ानों पर भी कोहरे का असर देखने को मिला। एयरपोर्ट पर सुबह 7: 55 पर अहमदाबाद से आने वाली इंडिगो की उड़ान एयरपोर्ट पर नहीं पहुंच पाई। सुबह 10: 30 बजे के करीब तक यह उड़ान एयरपोर्ट से पीछे हरिद्वार के आसमान में गोल चक्कर लगाती रही। वहीं इंडिगो की भुवनेश्वर से आने वाली उड़ान आसमान में कई चक्कर लगाने के बाद जयपुर के लिए डायवर्ट कर दी गई। पूरा क्षेत्र घने कोहरे की चपेट में है और आसमान से कोहरा हल्की बारिश की बूंदों के रूप में नीचे गिर रहा है। कोहरे के कारण पूरे क्षेत्र में शीत लहर बढ़ गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें