फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जारी

रेनू सकलानी Updated Fri, 19 Dec 2025 01:54 PM IST

ऋषिकेश बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर बार कैंपस में मतदान प्रक्रिया जारी है। कुल 411 अधिवक्ता अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव सहित विभिन्न पदों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस बार चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अधिवक्ताओं का कहना है कि वे नई चुनी जाने वाली कार्यकारिणी से बड़ी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। लंबे समय से चली आ रही चेंबर की समस्या को लेकर अधिवक्ताओं का मानना है कि नई कार्यकारिणी इस दिशा में ठोस समाधान करेगी। चुनाव अधिकारी ओमकार चौधरी ने बताया कि सभी पदों के लिए दोपहर 2 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके पश्चात 3 बजे से मतगणना शुरू होगी और शाम तक सभी परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। बार कैंपस में चुनाव को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें