फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: क्वारबन सड़क पर पुल निर्माण की मांग पर ग्रामीणों का पांचवें दिन भी धरना जारी

हीरा मेहरा Updated Fri, 12 Dec 2025 07:55 PM IST

पिथौरागढ़ जिले के क्वारबन सड़क पर पुल निर्माण की मांग पर ग्रामीणों और विधायक मयूख महर का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। विधायक ने कहा कि अब विभाग नई सड़क के निर्माण के लिए सर्वे कर रहा है। कहा कि चाहे कुछ भी करना पड़े, गांव तक वाहन पहुंचाना इस आंदोलन का उद्देश्य है। कहा कि सीएम के गृह जनपद में पुल और सड़क निर्माण के नाम भ्रष्टाचार हुआ है। इस पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि गांव तक वाहन पहुंचने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। धरना देने वालों में माया देवी, हेमा रावत, लीला देवी, निर्मला देवी सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें