फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: बुजुर्ग महिला से लूट और मारपीट का फरार आरोपी गिरफ्तार, जग्गू पर दस हजार का इनाम घोषित था

हीरा मेहरा Updated Tue, 12 Aug 2025 01:10 PM IST

पिथौरागढ़ में बुजुर्ग महिला से लूट और मारपीट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित था। एसपी रेखा यादव ने बताया कि 23 नवंबर 2023 की रात जगदीश सिंह कोरंगा उर्फ जग्गू ने बुजुर्ग दंपती के साथ मारपीट की और बुजुर्ग महिला के जेवर लूटकर फरार हो गया था। घटना के दूसरे दिन 24 नवंबर को बुजुर्ग दंपती के नाती योगेश सिंह ने नाना-नानी के साथ हुई मारपीट और लूट की घटना की शिकायत मुनस्यारी थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी जगदीश सिंह के खिलाफ थाना मुनस्यारी में धारा 323/324/394/457/504/506 भादवि के अंतर्गत केस दर्ज किया था। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। न्यायालय से उसके खिलाफ कई बार गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी हुए। उसके पकड़ में नहीं आने पर 23 फरवरी 2024 को पिथौरागढ़ पुलिस ने 10,000 का पुरस्कार घोषित किया था। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीम गठित की। 11 अगस्त को पुलिस टीम ने आरोपी जगदीश सिंह कोरंगा (33) निवासी गोल्फा, मुनस्यारी को धारचूला टीवी टावर के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसपी रेखा यादव ने बताया कि जगदीश सिंह पर पहले भी एनडीपीएस सहित कई धाराओं में पिथौरागढ़ और मुनस्यारी थाने में केस दर्ज हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें