आपदा में आशियाना उजड़ने का दर्द सहकर टेंट में रह रहे सात प्रभावित परिवारों का हाल जानने के लिए बृहस्पतिवार को डीएम और एसपी दाफा गांव पहुंचे। डीएम ने सभी की समस्या सुनी और हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों को कुल 14,35,000 रुपये की राहत राशि के चेक देकर उनके जख्मों पर मरहम भी लगाया। डीएम ने बीआरओ, एनडीआरएफ और राजस्व विभाग को ला झेकला नाने के ट्रीटमेंट के निर्देश भी दिए।