फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में आईटीबीपी की 14वीं वाहिनी ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

हीरा मेहरा Updated Wed, 30 Jul 2025 11:52 AM IST

पिथौरागढ़ में 14वीं वाहिनी आईटीबीपी जाजरदेवल ने वाहिनी परिसर में तीज महोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चीफ पैट्रन लक्ष्मी कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वाहिनी के परिवारजनों और बच्चों ने पारंपरिक गीत और नृत्य में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। हिमवीर की महिलाओं ने रंग-बिरंगे परिधान पहनकर पारंपरिक गीत गाकर और लोक नृत्य कर तीज उत्सव मनाया। मेहंदी, फैशन शो, ऐंपण प्रतियोगिताओं में हिमवीर महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि लक्ष्मी कुशवाहा ने कहा कि एसे सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल हमारी परंपराओं को जीवित रखते हैं, बल्कि परिवार में आपसी मेल-जोल, सौहार्द और उर्जा का संचार भी करते हैं। हिमवीर वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन हमेशा महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए प्रतिवद्ध है। उन्होंने प्रतियोगिता में पहले से तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें