पिथौरागढ़ में रविवार शाम से हुई तेज बारिश से थल मुनस्यारी सड़क रातिगाड़ और हरड़िया में बंद हो गई। मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले वाहनों के साथ ही पिथौरागढ़, मुनस्यारी जाने वाले यात्रियों को दो से तीन घण्टे इंतजार करना पड़ा। रातिगाड़ नाले में बोरागांव क्षेत्र में भूस्खलन होने से लगातार मलबा आ रहा है।मलबे में वाहन फंस रहे हैं। फंसे वाहनों को जेसीबी की मदद से निकलना पड़ रहा है। लोनिवि ने एक जेसीबी तैनात की है, जो हर आधे घण्टे में मलबा हटाकर यातायात बहाल कर रहा है। हरड़िया में डेढ़ सौ मीटर क्षेत्र में नई बस्ती की पहाड़ी हल्की बारिश में ही दरक रही है।