नगर निकाय चुनाव के लिए पिथौरागढ़ में सुबह आठ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह अधिकांश मतदान केंद्रों में महिलाओं की संख्या अधिक देखी गई। महिला मतदाताओं का कहना था कि पहले मतदान कर लें उसके बाद घर के अन्य कामकाज करेंगी। इसी बीच नवविवाहिता कविता पुनेठानिवासी कुजौली का बुधवार रात कहता निवासी रोहित के साथ विवाह हुआ। कविता अपनी ससुराल के लिए विदा होने से पहले जीआईसी मतदान केंद्र में पहुंची और उन्होंने मतदान किया। साथ ही लोगों से मतदान करने की अपील की।