पिथौरागढ़ में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर समानता एकता मंच के बैनर तले हिंदू समाज के लोगों ने नगर में राम दरबार के साथ शोभायात्रा निकाली। इस दौरान प्रसाद का वितरण भी किया गया। शोभायात्रा नगरपालिका तिराहा स्थित रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर सिमलगैर, गांधी चौक, सिल्थाम तिराहे से रोडवेज, केमू स्टेशन, गुप्ता तिराहा से चिमस्यानोला होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंची। यहां राम दरबार की आरती की गई।