राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने अपने पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को स्थानीय नर्सिंग कॉलेज के स्थित सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की बैठक ली। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चल रहे सभी कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने 108 एंबुलेंस के रिस्पांस टाइम, अस्पतालों में प्रतिदिन अलग रंग की बेडशीट बदले जाने, आयुष्मान कार्ड से मरीजों को मिल रहे निशुल्क उपचार, सरकार की चलाई जा रही निशुल्क जांच योजना के साथ ही आरबीएसके टीम के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने सीजनल वायरल, डेंगू चिकनगुनिया से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए संक्रामक रोगों और इस प्रकार की अन्य बीमारियों से बचाव को लेकर अलर्ट मोड में रहने को कहा। उन्होंने सीएमएसडी स्टोर का निरीक्षण भी किया। बैठक में मेयर कल्पना देवलाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसएस नबियाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन बोनाल, डॉ. ललित भट्ट, डॉ. स्वाति कांडपाल, हिमानी पंत, इंदु भास्कर पैन्यूली, मोहित पंत, विवेक कुमार समेत सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।