फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के प्रांत कार्यसमिति की बैठक आज से

हीरा मेहरा Updated Sat, 26 Apr 2025 03:04 PM IST

हिंदू जागरण मंच के प्रांत कार्यसमिति की बैठक 26 और 27 अप्रैल को जाजरदेवल में होगी। बैठक के आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। यह जानकारी देते हुए हिंदू जागरण मंच के दीपक तिवारी ने बताया कि इस बैठक में अखिल भारतीय संगठन के अशोक प्रभाकर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय बैठक की सफलता को लेकर संघ कार्यालय में बैठक कर चर्चा की गई। संभाग संगठन मोहन जी ने सभी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में प्रांत के कार्यकर्ता और टोली जिला महानगर, संयोजक और सह संयोजक, कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। वहां जिला विधि आयाम प्रमुख अभिषेक जोशी, नगर संयोजक पवन पुनेरा, सह संयोजक दीपक कापड़ी, नगर सह संयोजिका जानकी खाती, रोशन कांडपाल, राहुल धामी, अमन लुंठी, अनिकेत आदि थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें