फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के जीआईसी और नेड़ा में ततैयों से लोग परेशान

रेनू सकलानी Updated Tue, 03 Dec 2024 03:16 PM IST

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के जीआईसी और न्यू नेड़ा में ततैयों के हमले से लोग परेशान है। ततैया कई लोगों को घायल कर चुके हैं। लोगों ने वन विभाग से ततैयों के छत्तों को नष्ट करने की मांग की है।जीआईसी के पास घनी आबादी के बीच पेड़ पर ततैयों ने छत्ता बनाया है। क्षेत्र के हिमांशु जोशी, कांग्रेस नेता मुकेश पंत, मनिक पांडे, निशीद उप्रेती आदि ने प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह से छत्ते को नष्ट करने का अनुरोध किया। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि ततैयों के छत्ते को नष्ट करने के लिए ऑनलाइन कर्मचारी की ड्रेस मंगाई हैं। 12 दिसंबर के बाद छत्तों को नष्ट किया जाएगा। इधर न्यू नेड़ा मोहल्ले में भी ततैयों से लोग परेशान हैं। संजय शर्मा आदि को ततैयों ने हमला कर घायल कर दिया है। क्षेत्र के जनार्दन शर्मा, विनोद कापड़ी, विजय चंद, दीपक शर्मा ने छत्ते को नष्ट किए जाने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें