फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पिथौरागढ़ के छह निकायों में 335 लाइसेंसी बंदूक, सिर्फ 205 जमा; जल्द होंगे नोटिस जारी

हीरा मेहरा Updated Mon, 06 Jan 2025 01:36 PM IST

निकाय चुनाव के लिए मैदान सज चुका है और निर्वाचन विभाग ने इसे सफर बनाने की तैयारी तेज कर दी है। जिले के छह निकायों में चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है लेकिन अब तक 50 फीसदी लोगों ने ही अपने शस्त्र जमा किए हैं। अब तक इन निकायों में 241 लोगों ने शस्त्र जमा करने से हाथ पीछे खींचे हैं। अब शस्त्र जमा न करने वाले लोगों को पुलिस विभाग नोटिस जारी करेगा। सीमांत जिले में पिथौरागढ़ नगर निगम, धारचूला, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, डीडीहाट नगर पालिका और मुनस्यारी नगर पंचायत में निकाय चुनाव होंगे। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पुलिस ने लाइसेंसी शस्त्र जमा करवाने की प्रक्रिया शुरू की लेकिन इसमें विभाग के पसीने छूट रहे हैं। पुलिस विभाग के मुताबिक जिले के छह निकायों में 476 लाइसेंसी बंदूकधारी हैं जिन्हें चुनाव से पहले अपने शस्त्र जमा करने हैं। अब तक सिर्फ 235 लोगों ने अपने शस्त्र संबंधित थानों में जमा करवाए हैं। 241 लोगों ने अब तक शस्त्र जमा करने से हाथ पीछे खींचे हैं। जल्द शस्त्र जमा न करने पर पुलिस विभाग संबंधित लोगों को नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें