युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित विण ब्लॉक के खेल महाकुंभ के दूसरे दिन अंडर-17 आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं। तीन हजार मीटर दौड़ में गौरव कुमार और मोनिका जोशी ने पहला स्थान प्राप्त किया। केेएनयू जीआईसी में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी गणेश सिंह ज्याला ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बालक-बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में प्रिंस ज्याला, दीक्षिका ज्याला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में सूरज चंद और दिव्या पहले स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में आशीष उप्रेती और कंचना जोशी प्रथम रहे। ऊंची कूद में मनीष साहनी और रक्षिता जोशी ने बाजी मारी। बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में न्याय पंचायत दौला प्रथम और नैनी द्वितीय स्थान पर रहे। बालकों की कबड्डी में न्याय पंचायत बांस पहले एवं वास्ते द्वितीय रहे। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में दरबान सिंह, जमुना रस्तोगी, चंद्रशेखर पुनेड़ा, धर्मेंद्र टोलिया मनोज ठाकुर, सुरेश पांडे, गीता भंडारी, भूपेंद्र चौहान, दिनेश पाटनी आदि ने सहयोग किया।