फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: पदोन्नति और स्थानांतरण की मांग पर गरजे शिक्षक, राजकीय शिक्षकों ने सीईओ कार्यालय और कलेक्ट्रेट के बाहर दिया धरना

हीरा मेहरा Updated Thu, 28 Aug 2025 03:11 PM IST

पिथौरागढ़ जिले भर के राजकीय शिक्षकों ने सीईओ कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालते के बाद धरना दिया। सभी ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार उन पर आंदोलन खत्म करने के लिए दबाव बना रही है, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। जब तक पदोन्नति और स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू नहीं होती वे किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे। जिले भर के राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण रावल के नेतृत्व में सीईओ कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी शिक्षकों ने कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। शिक्षकों ने कहा कि उनकी वर्षों से लंबित समस्याओं का निराकरण करने के बजाय उन्हें बार-बार धोखा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पदोन्नति और स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने की मांग पर पिछले आठ सालों से संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान सभी शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी देते हुए कहा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती वे आंदोलन खत्म नहीं करेंगे। इस मौके पर देवेश अवस्थी, नीरज जोशी, संजय जोशी, गोविंद सिंह, आन सिंह रावत, धीरज खड़ायत, राजेंद्र पांडे, सौरभ रावत, अनिल कुमार, प्रीति वर्मा, दीपा पुनेठा, ज्योति वर्मा, लक्ष्मी दत्त जोशी, गंगा पंत, नीरज जोशी, भरत शर्मा, भूपेंद्र भंडारी, योगेश डिमरी, मनमोहन मेहता, पुष्कर नेगी, करन थापा सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें