फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

हीरा मेहरा Updated Wed, 05 Mar 2025 02:05 PM IST

सड़क निर्माण की मांग को लेकर तिकतड़ के ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि तिकतड़ तक स्वीकृति के बावजूद सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ है। मंगलवार को गांव के लोग भूपेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों का कहना था कि चंडाक छेड़ा दिगतोली के 12 किमी से झुनखोली- तिकतड़ तक मोटर मार्ग निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है। वन भूमि हस्तांतरण नहीं होने के कारण सड़क निर्माण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क नहीं होने के कारण गांव पहले से ही पलायन की मार झेल रहा है। जो परिवार गांव में रह रहे हैं उन्हें मीलाें की दूरी पैदल ही तय करनी पड़ती है। इससे तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से उचित कार्यवाही करते हुए जनहित में भूमि क्लीयरेंस करने की मांग उठाई। इस अवसर पर बहादुर सिंह, हरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह आदि ग्रामीण मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें