पिथौरागढ़ में केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाते हुए विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन, कृषि, उद्यान एवं मत्स्य विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों का ग्रुप बनाकर नई तकनीकी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।