फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 से अधिक परिवार मारग्रेशन पर पहुंचे कुटी, बर्फबारी से हुआ स्वागत

हीरा मेहरा Updated Mon, 28 Apr 2025 04:14 PM IST

व्यास घाटी के 12303 फुट की ऊंचाई में बसे कुटी गांव में बारिश के साथ हल्की बर्फबारी हुई। निचले इलाकों से छह महीने के प्रवास के बाद वापस अपने गांव कुटी लौटे 20 से अधिक परिवारों का बर्फबारी से स्वागत हुआ। आदि कैलाश समिति के अध्यक्ष पुनीत सिंह कुटियाल ने बताया कि निचले इलाकों से ग्रामीण अपने पैतृक गांवों में माइग्रेशन से वापस लौटने लगे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 20 परिवार गांव पहुंचे इनका बर्फबारी से स्वागत हुआ। बताया कि कुटी और इसके आसपास हल्की बारिश और बर्फबारी होने से मौसम सुहावना हो गया है। कहा दो मई को ज्योलिकांग स्थित शिव मंदिर के कपाट खुलेंगे इसकी तैयारी के लिए कुछ ग्रामीण और खच्चर पालक यहां पहुंचे हैं। कहा बर्फबारी के बाद क्षेत्र में ठंड का असर बढ़ गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें