फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: डिप्लोमा इंजीनियरों ने कहा मांगें पूरी होने तक नहीं लौटेंगे काम पर

गायत्री जोशी Updated Thu, 26 Mar 2026 05:15 PM IST

पिथौरागढ़ में डिप्लोमा इंजीनियर 27 सूत्रीय मांग पर तीसरे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे। इंजीनियरों की हड़ताल से सड़क सहित अन्य निर्माण कार्य अटक गए हैं। निर्माण कार्यों का मापन न होने से इनका भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। सिंचाई, ग्रामीण निर्माण विभाग, लघु ढाल सहित अन्य विभागों के डिप्लोमा इंजीनियरों ने पदोन्नति, पुरानी पेंशन बहाली, स्थानांतरण सहित 27 सूत्रीय मांगों को लेकर संघ भवन में धरना देते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर वे पहले ही सीएम सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से वार्ता कर चुके हैं। तब उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन के लिए सभी को आगाह किया था। इसके बाद भी उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि अब वे झूठे आश्वासनों में न आकर निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे। चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं वे काम पर नहीं लौटेंगे। धरना देने वालों में संगठन के अध्यक्ष प्रदीप नेगी, कमलेश भट्ट, अरुण लोशाली, दीपक गुरुरानी, गोपाल गोस्वामी, गुंजन, मंगला, महिमा पंगरिया आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें