फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डीएफओ कार्यालय परिसर में वन कर्मियों ने दिया धरना, समयमान वेतनमान, वर्दी, पदोन्नति आदि मांगों को लेकर हड़ताल जारी

समयमान वेतनमान, वर्दी, पदोन्नति आदि मांगों को लेकर वन बीट अधिकारी, वन आरक्षित संघ से जुड़े कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मंगलवार को भी आंदोलित कर्मचारियों ने प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय परिसर पर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि समयमान वेतनमान नहीं दिया जा रहा है। कई वर्षों से पदोन्नति लटकी हुई हैं। सुविधाओं के अभाव में वह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सही ढंग से नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने आक्रोश जताते हुए कहा कि वह लंबे समय से अपनी मांगें उठा रहे हैं लेकिन कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की जा रही है। आंदोलन को पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीवन ठाकुर ने भी समर्थन दिया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष जसवंत देउपा, महामंत्री गौरव आर्या, किरन नगरकोटी, प्रियंका पंत, नीलम जोशी, गिरीश जोशी, मनोज ज्याला, पंकज पानू समेत कई कार्मिक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें