एसबीआई आरसेटी पिथौरागढ़ की ओर से डीडीहाट के नारायण नगर में 12 दिवसीय अगरबत्ती बनाने की प्रशिक्षण कार्यशाला जारी है। प्रशिक्षण में चौथे दिन रविवार को प्रशिक्षण की मास्टर ट्रेनर किरण नेगी ने प्रशिक्षुओं को धूप बनाना सिखाया। उन्होंने विभिन्न प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करके धूप बनाना के बारे में बताया। उन्होंने धूप अगरबत्ती तैयार करने, पेकिंग, बाजार आदि के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद धूप अगरबत्ती का उद्यम शुरू कर सकते हैं। उन्होंने सभी प्रशिक्षु महिलाओं से पूरे मनोयोग से कार्य को सीखने की अपील की। इस अवसर पर फैकल्टी पवन पांडेय आदि उपस्थित थे।