श्रीनगर गढ़वाल में 14 नवंबर से बैकुंठ चतुर्दशी का मेला आयोजित होगा। इस बार मेला कम से कम सात दिन का होगा। इस संदर्भ में लोगों की ओर से भी सुझाव लिए जाएंगे। नगर निगम में तीन दिनों के लिए सुझाव पेटी रखी जाएगी। यह बात कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मेले के आयोजन को लेकर मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित बैठक में कहा कि मेले को भव्य स्वरूप दिया जाएगा। कहा मेले में करीब नगर क्षेत्र के 25 हजार बच्चे विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे।