फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: कुविवि के कुलपति प्रो. रावत को मानद कर्नल की उपाधि

हीरा मेहरा Updated Wed, 18 Jun 2025 02:23 PM IST

नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत को एनसीसी ग्रुप नैनीताल के ग्रुप कमांडर कमोडोर बीआर सिंह की ओर से कर्नल की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। मंगलवार को हर्मिटेज में हुए समारोह का मुख्य आकर्षण प्रो. रावत की पिपिंग सेरेमनी रही, जिसमें उन्हें विधिवत रूप से कर्नल रैंक प्रदान की गई। ग्रुप कमांडर कमोडोर बीआर सिंह ने भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी मानद कर्नल रैंक प्रदान करने संबंधी आधिकारिक पत्र, वर्दी का मान, मर्यादा और नियम प्रदान किए। मोमेंटो के साथ सम्मान का प्रतीक कैप सौंपी गई। ग्रुप कमांडर बीआर सिंह ने कहा एनसीसी केवल एक प्रशिक्षण संस्था नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम है। विश्वविद्यालय में एनसीसी की गतिविधियां अनुकरणीय रही हैं। कुलपति प्रो. रावत ने कहा राष्ट्र की सबसे अनुशासित और प्रेरणादायक युवा संस्था, नेशनल कैडेट कोर की ओर से प्राप्त यह मानद उपाधि उनके लिए सम्मान का विषय है। उन्होंने सम्मान को पूरे विवि समुदाय, कैडेट्स और विद्यार्थियों को समर्पित किया। इस मौके पर सब लेफ्टिनेंट डॉ. रीतेश साह, कैप्टन चंदर विजय नेगी, कैप्टन मृदुल साह, कर्नल राजेश कौशिक, लेफ्टिनेंट कर्नल डीके खंडका, कमांडर अनिल मनहास, कुलसचिव डॉ. एमएस मंद्रवाल, प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. संतोष कुमार, कुविवि क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा, प्रो. संजय पंत, प्रो. रजनीश पांडे, प्रो. गिरीश रंजन तिवारी, प्रो. दिव्या जोशी, प्रो. एमएस मावड़ी, प्रो. चंद्रकला रावत, प्रो. एनजी साहू आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें