फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: कारगिल विजय दिवस पर हुए विविध आयोजन, शहीद स्मारक पर पुष्प चढ़ाकर दी श्रद्धांजलि

हीरा मेहरा Updated Sun, 27 Jul 2025 05:50 PM IST

कारगिल विजय दिवस पर जनपद में विविध आयोजन किए गए। कारगिल की लड़ाई में देश के लिए अपने जीवन का बलिदान करने वाले वीर सैनिकों को शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किया गया। वीर नारियों का सम्मान हुआ। कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट के अलावा विधायकों व अफसरों ने प्रतिभाग कर शहीद वीर जवानों को याद किया। स्कूल काॅलेजों में भी आयोजन हुए। बहादुर जवानों के विजय अभियान का इतिहास बताया गया। पूर्व सैनिकों ने भी युद्ध की यादों को सांझा किया। कारगिल विजय दिवस शौर्य दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। शुभारंभ शहीद स्मारक स्थल हल्द्वानी से हुआ। यहां कारगिल युद्ध में बलिदानी सैनिकों को नमन करते हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, विधायक सुमित हृदयेश, महापौर गजराज सिंह, सुरेश भट्ट, सैन्य अधिकारी मेजर जनरल इन्द्रजीत सिंह बोरा, कर्नल सुरेश चन्द्र जोशी (शौर्य चक्र), ले.कर्नल बीडी कांडपाल, ले. कर्नल बीएस रौतेला, कर्नल ज्ञान चन्द्र, कर्नल पीएस ज्याला, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल रमेश सिंह ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। इसी क्रम में एमबीपीजी कॉलेज सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दीं। वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। शौर्य दिवस के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान कारगिल युद्ध में बलिदानी सैनिकों की वीर नारियों एवं अशक्त सैनिकों को सम्मानित किया। यहां उमा देवी (पत्नी, सिपाही बलिदानी मोहन सिंह), योगेश चन्द्र जोशी (भाई, बलिदानी मोहन चन्द्र जोशी), युद्ध दिव्यांग सैनिक नायक कैलाश चन्द एवं सिपाही कृष्ण बहादुर राणा को शाल एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उधर विभिन्न विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिताएं हुईं। इस मौके पर एडीएम विवेक राय, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, उप जिलाधिकारी राहुल शाह एवं एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें