नैनीताल जिले के पहाड़पानी और धानाचूली में साल की पहली बर्फबारी सोमवार की सुबह पांच बजे से शुरू होकर आधे घंटे तक हुई। इस दौरान स्थानीय निवासियों के साथ ही किसानों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। वहीं, नौ बजे के बाद धूप खिलने से बर्फ गल गई। हालांकि किसानों ने जल्द बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद जताई है।