फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल कांड: उस्मान का मुस्लिम समुदाय ने किया बहिष्कार, आरोपी को सजा दिलाने की मांग की; देखिये वीडियो

नैनीताल में 12 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी उस्मान का मुस्लिम समुदाय ने बहिष्कार करने का एलान किया है। अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने प्रेसवार्ता कर इसकी घोषणा की। साथ ही प्रशासन से आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की भी मांग की। वहीं कमेटी ने पीड़िता के उपचार और पढ़ाई की भी जिम्मेदारी ली है। मल्लीताल में बालिका से दुष्कर्म की हर ओर निंदा हो रही है। मुस्लिम समुदाय ने घटना की कड़ी निंदा की है। साेमवार को अंजुमन इस्लामिया कमेटी अध्यक्ष शोएब अहमद व अन्य लोगों ने मल्लीताल रजा क्लब में बैठक की। इसमें उन्होंने बालिका के साथ हुई घटना को निंदनीय बताते हुए आरोपी मो. उस्मान को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। शोएब अहमद ने कहा कि बच्ची के साथ हुए कृत्य से मुस्लिम समाज भी उतना ही आक्रोशित है जितना कि शहरों के अन्य लोग। आरोपी ने मुस्लिम समाज ही नहीं, बल्कि शांत फिजा वाले नैनीताल का भी नाम खराब किया है। कहा कि पूरा मुस्लिम समाज आरोपी का बहिष्कार करता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें