फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar: ग्रामीणों ने पीरूमदारा चौकी का घेराव किया, लगातार हो रही चोरियों पर फूटा लोगों का गुस्सा

हीरा मेहरा Updated Tue, 29 Jul 2025 04:40 PM IST

रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से आक्रोशित ग्रामीणों का सब्र मंगलवार को जवाब दे गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने पीरूमदारा पुलिस चौकी का घेराव किया और पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी और इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि बीते कई दिनों से इलाके में लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं, लेकिन पुलिस किसी भी मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी नहीं हुई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए तो वे आंदोलन का रुख अपनाएंगे। पीरूमदारा पुलिस चौकी प्रभारी सुनील धनिक ने ग्रामीणों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वर्तमान में कई पुलिसकर्मी पंचायत चुनाव ड्यूटी में तैनात हैं, जिससे क्षेत्र में थोड़ी असुविधा जरूर हुई है। जल्द ही पुलिस इन मामलों में भी खुलासा करेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें