फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar: कब्जा हटाने के विरोध में धरने पर बैठा परिवार

हीरा मेहरा Updated Fri, 03 Oct 2025 10:58 AM IST

रामनगर के मोहल्ला पंपापुरी में वन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ परिवार धरने पर बैठ गया। आरोप लगाया कि उनके प्लॉट पर लगाई तार-बाड़ को ध्वस्त कर विभाग ने भूमि को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने वन विभाग पर सर्वे रिपोर्ट आने से पहले कार्रवाई करने का आरोप लगाया। शाम को परिवार ने धरना खत्म किया। बृहस्पतिवार को पंपापुरी निवासी संजय शर्मा अपने परिवार के सदस्यों के साथ लखनपुर स्थित शहीद पार्क में धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान उन्होंने कहा कि घर के पास उनका एक प्लॉट है। आरोप लगाया कि मोहल्ले के सभासद ने कुछ लोगों के कहने पर वन विभाग के साथ प्लॉट पर किए कब्जे को हटा दिया। उन्होंने शासन-प्रशासन से न्याय दिलाने की मांग की है। रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ अंकित बडोला ने बताया कि वन विभाग के नक्शे में यह प्लॉट भी मौजूद है। इस आधार पर वन विभाग ने कार्रवाई की है। सर्वे रिपोर्ट आनेे के बाद अन्य कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें