फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दुर्गा पूजा महोत्सव, हवन और कन्या पूजन के साथ हुआ भंडारा

हीरा मेहरा Updated Sat, 12 Oct 2024 10:54 AM IST

नैनीताल में सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित 68वें दुर्गा पूजा महोत्सव में शुक्रवार को हवन और कन्या पूजन किया गया। दोपहर बाद चाट पार्क में विशाल भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को धुनुची आरती की गई। सुबह मुख्य पुजारी तपन चटर्जी के नेतृत्व में महानवमी पूजन किया गया। हवन में यजमान के रूप में वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन फ़र्त्याल, महासचिव उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, भास्कर बिष्ट, शिवराज नेगी, दिनेश गुरानी, आशीष वर्मा, चंद कुमार दास, सुरेश चौधरी, भास्कर आदि रहे। इधर डीएसए मैदान में बनाए गए सांस्कृतिक मंच पर लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम हुए। लोक गायक खुशी जोशी व इंदर आर्या ने झोड़ा, छपेली, चांचरी आदि की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक मंच के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा पहुंचे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें