फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चार दिन से लापता युवक का शव नैनीझील में मिला, पुलिस ने कही ये बात

हीरा मेहरा Updated Sat, 12 Oct 2024 10:50 AM IST

बीते चार दिन से लापता युवक का शव शुक्रवार को नैनीझील से बरामद हुआ। इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार की शाम को नाव चालकों ने झील में एक शव उतराता दिखाई दिया। उन्होंने त्वरित तल्लीताल पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद एसओ रमेश सिंह बोहरा व एसआई भावना बिष्ट ने नाव चालकों की मदद से शव झील से बाहर निकाला। एसओ बोहरा ने बताया कि शव की शिनाख्त पंजाब होटल परिसर तल्लीताल निवासी हिमांशु कुमार (20) पुत्र जगदीश राम के रूप में हुई। एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बताया युवक के पिता जगदीश राम सुबह बेटे के लापता होने की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। उनका कहना था कि बेटा बीती आठ अक्तूबर से लापता है और घर नहीं पहुंचा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें