नो वेंडिंग जोने घोषित होने के बावजूद रानीखेत रोड में बोर्ड के पास ही व्यापारियों ने फड़, ठेले लगा दिए हैं। ऐसे में लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। जाम से मुक्ति के लिए पालिका ने रानीखेत रोड को नो-वेंडिंग जोन घोषित किया था। पालिका ने इसके बोर्ड भी लगाए गए। इस वक्त सीजन के चलते पर्यटकों की भीड़ है। जंगल सफारी के लिए पर्यटक आते हैं, लेकिन रानीखेत रोड पर लगने वाले जाम में वे अक्सर फंस जाते हैं। इसका बड़ा कारण फड़-ठेले ही हैं।