भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल, भवाली और कैंची धाम में शुक्रवार को सैलानियों की आवाजाही बनी रही। भीमताल में सैलानियों ने पैराग्लाइडिंग, नौकायन, कायकिंग, जीप लाइन और जॉरबिंग का लुत्फ उठाया। पैराग्लाइडिंग संचालक नितेश बिष्ट और होटल कारोबारी रमन बिष्ट ने कहा कि भीमताल में सैलानी पहुंच रहे हैं। वहीं पर्यटन कारोबारी नितिन राणा ने कहा कि शुक्रवार को सैलानियों ने पैराग्लाइडिंग, नौकायन और जीप लाइन का लुत्फ उठाया। भवाली के होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कपिल और कैंची धाम के प्रशासक पंकज निगल्टिया ने बताया कि सैलानियों के लिए भवाली, कैंची धाम, मुक्तेश्वर और रामगढ़ पूरी तरह से खुला है। श्रद्धालु कैंची धाम आ रहे हैं। सभी कारोबारियों ने नैनीताल में बालिका के साथ ही घटना के आरोपी के खिलाफ सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।