फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: शिरडी साईं मंदिर का 25वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

डॉ. सीबी सतपथी की ओर से मल्लीताल में प्रतिष्ठित शिरडी साईं मंदिर का 25वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को श्रद्धाभाव एवं धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान यहां भजन कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। बुधवार को काकड़ आरती, गणपति व साईं हवन हुआ। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने कीर्तन किए। इस अवसर पर में मंदिर को आकर्षक फूल मालाओं एवं लाईटों से सजाया गया था। मंदिर पहुंच विधायक सरिता आर्या व पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने भी पूजा-अर्चना की। प्रधान ट्रस्टी विनोद अरोरा ने बताया कि इस अवसर पर दिन भर भजन कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में प्रधान प्रबंधक डीएन जोशी, पंडित विपिन जोशी, गोपाल पांडे, सभासद लता दफोटी, भगवत रावत, सपना बिष्ट, अरविंद पडियार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें