फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सभी सीईओ नकल विहीन परीक्षा कराने का लक्ष्य पूरा करें : विनोद प्रसाद सिमल्टी

हीरा मेहरा Updated Thu, 30 Jan 2025 04:41 PM IST

प्रदेर में 21 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड की परीक्षाओं के लिए उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए बोर्ड अधिकारियों ने सभी जिलों के सीईओ के साथ बैठक कर नकल विहीन परीक्षा कराने समेत जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बुधवार को उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड के सभागार में सुबह 10 बजे बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने बताया कि इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 11 मार्च तक होगी। परीक्षाओं को नकल विहीन बनाने के लिए एक परीक्षा केंद्र में बोर्ड के दो, एक जिला व एक ब्लॉक स्तर से पर्यवेक्षक की तैनाती गई है। वहीं उत्तरपुस्तिकाओं को परीक्षा केंद्रों से संकलन केंद्रों तक सुरक्षा    के साथ लाने के लिए 1245 कस्टोडियन की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को नकल विहीन परीक्षा को लेकर पर्यवेक्षकों की व्यवस्था, प्रश्नपत्रों का वितरण, सादी उत्तरपुस्तिकाओं की व्यवस्था आदि को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 2,23,387 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें हाईस्कूल में 1,13,688 जबकि इंटरमीडिएट में 1,09,699 परीक्षार्थी शामिल हैं। हाईस्कूल में 1,11,420 संस्थागत और 2268 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट में 1,05,298 संस्थागत और 4401 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं। अप्रैल में जारी किया जाएगा रिजल्ट बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि 16 जनवरी से 15 फरवरी तक बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जा रही हैं। इसके बाद 21 फरवरी से 11 मार्च तक लिखित परीक्षाएं होंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा संपन्न होने के बाद 29 मूल्यांकन केंद्रों में उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। इसमें 25 मिश्रित, तीन हाईस्कूल एकल जबकि इंटरमीडिएट एक एकल मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। मूल्यांकन के लिए तीन हजार से अधिक शिक्षकों को नियुक्ति किया जाएगा। मूल्यांकन के बाद अप्रैल के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट जारी किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें