फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नैनीताल में साइबर क्राइम को लेकर जागरूकता रैली निकाली, नुक्कड़ नाटक दिखाकर लोगों को दी जानकारी

नैनीताल में जिला जज सुबीर कुमार के नेतृत्व में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व पुलिस ने रैली निकालकर लोगों को साइबर क्राइम से बचने का संदेश दिया। वहीं ग्राफिक एरा के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक दिखाकर लोगों को साइबर फ्रॉड व उससे बचाव की जानकारी दी। जिला कोर्ट से शुरू हुई रैली तल्लीताल होते हुए मल्लीताल तक गई। तल्लीताल डांठ चौराहे पर नुक्कड़ नाटक दिखाकर लोगों को जागरूक किया गया। जिला जज ने कहा कि साइबर फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कई लोग जानकारी के अभाव में साइबर ब्रॉड के जाल में में फंस रहे हैं। इससे बचने के लिए एक मात्र रास्ता जागरूकता है। वहां एसीजेएम नेहा कुशवाहा, सिविल जज सीनियर डिवीजन तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीनू गुलियानी, सिविल जज जूनियर डिवीजन तनुजा कश्यप, डीजीसी सुशील शर्मा, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता सोहन तिवारी व पुलिस टीम से एसपी डॉ जगदीश चन्द्र, सीओ सुमित पांडे, कोतवाल उमेश कुमार मलिक आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें