रामनगर रोडवेज बस स्टैंड के पीछे इन्द्रा कॉलोनी को जाने वाली सड़क पर रोडवेज बस अड्डे से गंदा पानी छोड़ा जा रहा है। इसको लेकर लोगों ने हंगामा किया और डिपो पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। पूर्व सभासद शिल्पेंद्र बंसल ने बताया कि डिपो के अंदर से आ रहे गंदे पानी से लोगों को समस्या हो रही है। वहाँ से गुजरने वालो लोगो का आना जाना दूभर हो रखा है। बच्चों को मजबूरन इस गन्दे पानी से गुज़र कर ही स्कूल जाना पड़ता है। महिलाओं ने उग्र रूप से रोडवेज बस अड्डे पर धरना प्रदर्शन किया। जिसमें एआरएम नवीन आर्या ने आश्वासन दिया है कि वह गन्दे पानी की निकासी 2 दिन में बंद करा देंगे। इस मौके पर पूर्व सभासद शुचि बंसल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री अमिता लोहनी, हनीफ, रिजवान, शानू, गीता पांडेय, देवकी टम्टा, सरिता सती, लष्मी रावत, जानकी भट्ट, बीना खुल्बे, हीरा देवी, परमिंदर कौर, नीलम परमार, कविता बिष्ट आदि थे।