महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर तल्लीताल चौराहे पर लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा का आवरण हटाया गया। विभाग की ओर से बताया गया कि प्रतिमा को उचित दिशा में स्थापित करने के लिए इसे ट्रायल के तौर पर खोला गया है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि जल्द ही प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया जाएगा।