फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता कराने के लिए पालिका और खेल विभाग आमने-सामने, पुलिस तैनात

नैनीताल के खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता कराने का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार से पृथ्वीराज क्रिकेट प्रतियोगिता होनी थी लेकिन उससे पहले पालिका अध्यक्ष समेत सभासद मैदान पर उतर गए हैं। जिसके बाद विवाद होने पर पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। बता दें कि नैनीताल खेल मैदान में प्रतियोगिता कराने को लेकर खेल विभाग व पालिका के बीच विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों विवाद के चलते खेल विभाग व पालिका की ओर से एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद से लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है। शनिवार से प्रतियोगिता शुरू होने की बात पर शुक्रवार को ही खेल मैदान में पुलिस बल तैनात हो गया था। शनिवार को साढ़े दस बजे लगभग पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल समेत अन्य सभासद मैदान में पहुंचकर बैठ गए । उन्होंने खेल विभाग पर खेल मैदान पर बेवजह पुलिस बुलाने का आरोप लगाया। उन्होंने मैदान से पुलिस को बाहर करने की बात कही। इस बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है। वहीं पुलिस मामला शांत करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें