फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोशाला में गंदगी देख विधायक सुमित भड़के

Heera Updated Thu, 30 Jul 2026 10:19 PM IST

हल्द्वानी शहर के कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने बृहस्पतिवार को राजपुरा स्थित गोशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गोशाला में कई जगह कीचड़ और गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और नगर निगम के अधिकारियों को नियमित रूप से साफ-सफाई, बेहतर जल निकासी, पर्याप्त चारा, स्वच्छ पेयजल के साथ ही अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोसेवा केवल नारों से नहीं, बल्कि जिम्मेदारी के साथ कार्य करने से होती है। चेताया कि गोवंश की सुरक्षा व सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहां मलय बिष्ट, पार्षद प्रीति आर्य, राजो टंडन, त्रिलोक बनौली, हेमंत साहू, सुमित कुमार आदि थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें