फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: सहकारिता महोत्सव के दौरान हुई कई प्रतियोगिताएं व रंगारंग कार्यक्रम

हीरा मेहरा Updated Sat, 29 Nov 2025 02:16 PM IST

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के मौके पर यहां आयोजित सहकारिता महोत्सव में शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। महोत्सव के दौरान मत्स्य विभाग की ओर से मत्स्य पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुलदीप सिंह को 3.75 लाख, ललित कुमार को तालाब निर्माण के लिए एक लाख व जमुना दत्त को 50 हजार की अनुदान राशि के चेक वितरित किए गए। एमबी इंटर काॅलेज के मैदान में महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि नैनीताल जिला सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, विशिष्ट अतिथि जिला संयोजक सहकारिता रविंद्र सिंह रैकुनी, दीवान सम्भल, कपिल रावत, प्रकाश बेलवाल, पंकज सुयाल एवं किरन नेगी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों की पर्यटन विषय पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता हुई। छात्र-छात्राओं ने नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। अंत में सहकारिता विभाग के जिला सहायक निबंधक दान सिंह नपलच्याल ने सभी का आभार जताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें