फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: कैंसर संस्थान में निर्माण कार्य की धीमी गति पर निदेशक नाराज

हीरा मेहरा Updated Sat, 29 Nov 2025 02:06 PM IST

हल्द्वानी चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. अजय आर्या ने शुक्रवार को स्वामी राम कैंसर संस्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने निमार्णाधीन इमारत के कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था को मजदूरों की संख्या को बढ़ाकर काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। चिकित्सा शिक्षा निदेशक ने उपकरणों, वार्डों की व्यवस्थाओं और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। कैंसर संस्थान डॉ. केसी पांडे ने स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट निर्माण के बारे में बताया। निदेशक ने आईसीयू एवं ऑपरेशन थियेटर समेत अन्य निर्माण कार्य को जल्दी पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही विभागाध्यक्ष डॉ. पांडे को निर्माण कार्य की मॉनीटरिंग के लिए एजेंसी से प्रत्येक 15 दिन में रिपोर्ट मांगने के लिए कहा। उन्होंने सभी मजदूरों की उपस्थिति को दर्ज करने के लिए बायोमेट्रिक मशीन का प्रयोग करने के निर्देश दिए डॉ. अजय आर्या ने मेडिकल कॉलेज के अधीन टीबी चेस्ट विभाग और 90 बेड की नई इमारत का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही सुशीला तिवारी अस्पताल के कुछ विभाग यहां स्थानांतरित किए जाएंगे। वहां मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य जीएस तितियाल, डॉ. निर्दोष पंत, डॉ. जलज गौड़, डॉ. ललित, डॉ. नलिन गोयल, पंकज बोरा आदि थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें