फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: विवि 27 सितंबर से पूर्व कराएगा छात्रसंघ चुनाव, छात्रनेताओं ने कुमाऊं विवि के कुलपति से की मुलाकात

हीरा मेहरा Updated Sat, 19 Jul 2025 10:46 AM IST

कुमाऊं विश्वविद्यालय 27 सितंबर से पहले छात्रसंघ चुनाव कराएगा। विवि के कुलपति प्रो. डीएस रावत ने छात्र नेताओं से वार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शासन स्तर पर वार्ता भी हो चुकी है और एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार विवि चुनाव कराएगा। शुक्रवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर व विवि से संबद्ध रुद्रपुर, हल्दूचौड़ व अन्य महाविद्यालयों के छात्रनेता प्रशासनिक भवन पहुंचे। छात्रों की संख्या को देख यहां सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी पहुंच गया। कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. डीएस रावत ने सभागार में छात्र नेताओं से वार्ता की। यहां छात्र नेताओं ने जल्द छात्रसंघ चुनाव कराने और स्पेशल बैक की परीक्षाएं आयोजित करने की मांग की। कुलपति प्रो. रावत ने कहा कि 27 सितंबर से पूर्व छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने छात्रों से कहा कि एनईपी के तहत स्पेशल बैक की परीक्षाएं आयोजित नहीं हो सकती हैं। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल, प्रो. संजय पंत, प्रो. एचसीएस बिष्ट, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नीता बोरा शर्मा, कोतवाल हेम पंत, एसओ रमेश बोहरा, छात्रनेता आशीष कबड़वाल, अभिषेक कुमार आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें