फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: निरीक्षण में गंदगी पर कुमाऊं आयुक्त ने जताई नाराजगी, सीसीटीवी निगरानी के दिए आदेश

गायत्री जोशी Updated Thu, 07 May 2026 01:09 PM IST

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बुधवार को नैनीताल में विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सभी विभागों को तय समय पर गुणवत्ता से कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण में गंदगी पर नाराजगी जताई और सीसीटीवी निगरानी के आदेश दिए। आयुक्त ने बीडी पांडे चिकित्सालय परिसर में 9.13 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन आवासों का कार्य बंद पाया, जिस पर तत्काल काम शुरू करने के निर्देश दिए। डीएसए में पांच करोड़ रुपये की लागत से हो रहे फसाड निर्माण, शौचालय और चेंजिंग रूम के कार्यों को 15 जून तक पूरा करने को कहा गया। मॉल रोड सुधारीकरण कार्य में 51 में से 11 माइक्रोपाइल लगाए जा चुके हैं, जिसे 31 जून तक पूरा करने का लक्ष्य है। बड़ा बाजार में 2.38 करोड़ रुपये की लागत से सड़क सौंदर्यीकरण और अंडरग्राउंड केबलिंग का काम धीमा पाया गया। आयुक्त ने स्वयं निगरानी, दो दिन में सीसीटीवी लगाने और बरसात से पूर्व भूमिगत कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया। वहीं, रोडवेज बस अड्डे के पास लोगों ने नशेड़ियों के शराब पीने की शिकायत की। इस पर उन्होंने पुलिस से कड़ी निगरानी करने के लिए कहा और ऐसा नहीं होने पर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही, आयुक्त ने गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई और सीसीटीवी से निगरानी के आदेश दिए। उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने की बात कही और दोबारा निरीक्षण का आश्वासन दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें